Resignation मुश्किल नहीं था। बल्की बहुत ही आसान बना दिया गया था, वहाँ के रोज-रोज के कारनामों ने। माहौल ने। शायद ऐसे जैसे, आपको उल्टी आ रही हो और रोकना असंभव-सा हो।
लिखने पे सारा ध्यान देना, वो उल्टी था शायद। जब आपको लगे की इतना कुछ हज़म नहीं हो सकता और ना ही करना चाहिए। आम आदमी को इस दुनियाँ की खबर होनी चाहिए। और Resignation के बाद पहली किताब ही वो उल्टी थी। Shadows Circus of Governance. आपको कुछ भी ना पता हो, तो शायद बहुत कुछ समझ नहीं आएगा। मगर थोड़ा बहुत भी पता हो, तो, हर शब्द और हर तस्वीर जैसे, उल्टी करती नज़र आएगी।
उसके बाद शुरु हुआ Campus Crime Series Case Studies. जिनके बारे में खुद मुझे उतना पता नहीं था, जब वो सब चल रहा था। बहुत कुछ उन्हें सीरीज में लगाने के बाद समझ आया और कई बार पढ़ने के बाद। रोकने वालों ने जहाँ वो सब destroy करने की कोशिश की, तो सहायता करने वाले भी थे, जिन्होंने तरीके बताए की कैसे उन्हें जनता तक पहुँचाया जा सकता है। या Permanantly ऑनलाइन सेफ किया जा सकता है। एक बार किसी भी फॉर्म में ऑनलाइन आया, फिर उनका कुछ नहीं नष्ट होना। पता नहीं कहाँ-कहाँ उनकी कॉपी पहुँच जाएँगी। यही गले का फंदा भी बना और जेल कोठरी भी। Kidnapped by police में जो House arrest बताया या समझाया गया था। वो सही मायने में गाँव आकर समझा, की ऐसे भी होता है? जैसे, जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है, वो दिखता नहीं?
कहीं पढ़ा था की जहाँ-जहाँ लैब एनिमल्स टैस्टिंग चल रही हैं या लैब एनिमल्स हॉउस हैं या zoo हैं, उन-उन शहरों या एरिया में ऐसा कुछ हकीकत में इंसानो के साथ हो रहा है। और ज्यादातर को मालूम ही नहीं है। ऐसा ही एरिया और समाज के स्तर के हिसाब-किताब से है। अगर आप गेटेड कम्युनिटी में हैं तो सॉफिस्टिक्टेड लैब लेवल मिलेगा।अगर ऐसी कम्युनिटीज़ में बाहरी दखल भी है या आना-जाना आसान है, किन्हीं खास लोगों का या एरिया के लोगों का या जीव-जन्तुओँ का, तो वहाँ वैसी ही मिक्स्ड खिचड़ी मिलेगी। कहीं सॉफिस्टिकेटेड स्तर और कहीं रुखा (Rude or Rustic)। इतने सालोँ बाद गाँव वापस आकर, उस रुखे स्तर का जैसे निम्नतम स्तर भी देखने को मिला। खासकर भाभी की मौत के बाद, जैसे चील, बाज़, कोतरी और पता नहीं कैसे-कैसे जीव-जंतु, वो सब दिखा और समझा रहे हों। उसके बाद आसपास कई और मौतें हुई और वो नज़ारे कम नहीं हुए।
आपका आसपास, आपका माहौल कुछ कहता है? नहीं, शायद बहुत कुछ कहता है। उस Social Lab और उसके Media को जानने की कोशिश करो, बहुत कुछ गलत या बुरा, शायद सही होने लगेगा। या कम से कम, कुछ हद तक आप वो बुरा रोक पाओगे। कैसे? कुछ एक हकीकत की ज़िंदगी के केस जानते हैं, आसपास से ही।
No comments:
Post a Comment